Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

सबंग में गैस सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेधुआ गांव निवासी निखिल सामंत के घर रसोई में खाना बनाते समय यह घटना हुई। इसी दौरान गैस पाइप में अचानक लीकेज होने से जोरदार विस्फोट हुआ और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

05 Feb 2026

सबंग में गैस सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के सबंग प्रखंड अंतर्गत नेधुआ गांव में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भयावह आग लग गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेधुआ गांव निवासी निखिल सामंत के घर रसोई में खाना बनाते समय यह घटना हुई। इसी दौरान गैस पाइप में अचानक लीकेज होने से जोरदार विस्फोट हुआ और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सबंग थाना पुलिस तथा दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक रसोई घर, फर्नीचर समेत घर का अधिकांश कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे में सामंत परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

आग की चपेट में आने से राधारानी सामंत के हाथ और शरीर का अन्य हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

पुलिस और दमकल विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर गैस पाइप में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सबंग में गैस सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग, महिला गंभीर रूप से
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेधुआ गांव निवासी निखिल सामंत के घर रसोई में खाना बनाते समय यह घटना हुई। इसी दौरान गैस पाइप में अचानक लीकेज होने से जोरदार विस्फोट हु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News